Indian Army Salary – भारतीय सेना में Rank Wise मिलने वाली सैलरी और भत्ते

भारत एक सैन्य शक्ति के रूप में काफी मजबूत देश है और ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के अनुसार, हमारा देश सैन्य शक्ति में विश्व में 4th स्थान पर है। भारत सरकार अपने सैन्य जवानों को उत्कृष्ट वेतन और विभिन्न प्रकार के भत्ते प्रदान करती है, साथ ही सेना को कई अन्य लाभ भी देती है। इन सभी सुविधाओं और लाभों का ट्रैक रखने के लिए Hamraaz Portal की स्थापना की गई है। सैनिक इस पोर्टल पर लॉग इन करके सभी सुविधाओं और लाभों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आज आपको मैं इस लेख के जरिए भारतीय सेना को मिलने वाले वेतन और भत्तों के बारे में बताने वाले हैं, ऐसे में अगर आप Indian Army Salary के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख में अंत तक बने रहें.

Indian Army Salary Rank Wise

भारतीय सेना में वर्तमान में मूल वेतन, जिसे बेसिक पे भी कहा जाता है, ₹21,700 से ₹2,50,000 तक होता है। उसके अलावा, ग्रेड पे जिसे वेतनमान भी कहा जाता है, Grade Pay Level-3 से लेकर Grade Pay Level-18 तक विभिन्न स्तरों में होता है। सेना में इन-हैंड सैलरी व्यक्ति की सेवा की अवधि, रैंक और मूल वेतन के आधार पर निर्धारित होती है।

उसके अलावा, यह आवश्यक नहीं है कि अधिक वेतन पाने के लिए सेना के जवान को रैंक में उन्नति की आवश्यकता हो। कई बार, किसी कारण से अगर सैन्यकर्मी का प्रमोशन नहीं होता है, तो भी उनकी सेवा की अवधि के आधार पर उनके वेतन में वृद्धि की जाती है। नीचे हमने भारतीय सेना के मूल वेतन के बारे में बतायेगे।

भारतीय सेना में रैंक या पोजिशन वेतनमान का स्तर प्रतिमाह बेसिक इन-हैंड सैलरी
लांस नायक Level 3 Rs. 21,700
सिपाही Level 3 Rs. 21,700
हवलदार Level 5 Rs. 29,200
नायक Level 4 Rs. 25,500
सूबेदार Level 7 Rs. 44,900
सूबेदार मेजर Level 8 Rs. 47,600
नायब सूबेदार Level 6 Rs. 35,400
कैप्टन Level 10 B Rs. 61,300
मेजर Level 11 Rs. 69,400
लेफ्टिनेंट Level 10 Rs. 56,100
कर्नल Level 13 Rs. 1,30,600
ब्रिगेडियर Level 13A Rs. 1,39,600
लेफ्टिनेंट कर्नल Level 12 Rs.1,21,000
मेजर जनरल Level 14 Rs. 1,44,200
लेफ्टिनेंट जनरल Level 15 Rs. 1,82,200
जनरल Level 18 Rs. 2,50,000

भारतीय सेना के एक जवान को मूल वेतन के अलावा, उनकी जरूरतों और खर्च के लिए कई लाभ और भत्ते मिलते हैं। जिनका विवरण नीचे हमने बताया है।।

  1. वर्दी भत्ता
  2. रिस्क भत्ता
  3. बॉर्डर भत्ता
  4. फील्ड क्षेत्र भत्ते
  5. पैराशूट पे
  6. हाई एल्टीट्यूड भत्ता
  7. सियाचिन
  8. 2 साल का अध्ययन
  9. आजीवन पेंशन
  10. परिवहन भत्ता
  11. 20 दिन का आकस्मिक अवकाश
  12. 300 दिनों की जमा छुट्टी का पूरा वेतन
  13. महंगाई भत्ता, आदि।

Indian Army Salary Slip कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

भारतीय सेना और भारत सरकार ने संयुक्त रूप से सैन्यकर्मियों के लिए डिजिटल सेवाओं का शुरुआत किया है। इसके जरिये , सैन्यकर्मी अब अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए अपने वेतन और भत्तों की जानकारी को ऑनलाइन देख सकते हैं। इस उद्देश्य के लिए शुरू किए गए पोर्टल्स और सेवाएं निम्नलिखित हैं-

  • Hamraaz Webhttps://dsc.gov.in/: हमराज भारतीय सेना के तकनीकी टीम बनाया गया एक पोर्टल है, जिसकी मदद से भारतीय सैन्यकर्मी अपनी सैलरी स्लिप, आर्डर – 2, फॉर्म – 16 आदि देख सकते हैं.
  • DSC Gov IN – https://dsc.gov.in/: अगर कोई सैन्यकर्मी जो Defence Security Corps में कार्यरत है, तो उसके लिए भारत सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है, सैनिक इस पोर्टल की मदद से अपने वेतनपर्ची को डाउनलोड कर सकता है.


Leave a Reply